इकबाल सिंह लालपुरा ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में लालपुरा ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर नकवी ने उम्मीद जताई कि लालपुरा सम्मान के साथ सशक्तीकरण से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।

इसे भी पढ़ें: राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही है बढ़ोतरी, स्वास्थ्य महकमें में मचा हुआ है हड़कंप

लालपुरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो उन पर विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगे। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी लालपुरा सिख समुदाय से दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें 1992 में अल्पसंख्यक आयोग को वैधानिक शक्ति मिलने के बाद अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले 2003 में तरलोचन सिंह अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने थे।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा