ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका पर तनाव बढ़ाने का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

तोक्यो। ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से अमेरिका के खुद को अलग कर लेने के बावजूद ईरान अत्याधिक संयम बरत रहा है। जापानी अधिकारियों के साथ बैठक करने यहां पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावाद जरीफ ने कहा कि अमेरिका तनाव बढ़ा रहा है, जो अस्वीकार्य है। उन्होंने परमाणु समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि हम अत्यधिक संयम बरत रहे हैं, इस तथ्य के बावजूद की अमेरिका पिछले साल मई में जेसीपीओए से बाहर हो गया था। जेसीपीओए को ‘ज्वाइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन’ ने नाम से जाना जाता है।

जरीफ ने कहा कि ईरान समझौते को ले कर प्रतिबद्ध है और लगातार हो रहे आकलन यह दिखाते हैं कि ईरान बहुपक्षीय समझौते का पालन कर रहा है। दरअसल अमेरिका ने पिछले साल खुद को परमाणु समझौते से अलग कर लिया था जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे लेकिन हाल के समय में ईरान पर लगातार बढ़ते अमेरिकी दवाब से रिश्तों में तनाव चरम पर है।

इसे भी पढ़ें: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनी ने कहा, अमेरिका के साथ कोई युद्ध नहीं होगा

गौतलब है कि इस महीने की शुरुआत में ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने खाड़ी में यूएसएस अब्रहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप तथा बी-52 बमर फोर्स तैनात करने की घोषणा की थी। बुधवार को यानी कल अमेरिका के विदेश मंत्रालय नेसभी गैर-आपात दूतावास कर्मियों को बगदाद में अपना दूतावास और एरबिल में वाणिज्य दूतावास छोड़ने का आदेश दिया था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह