Iran के बैलिस्टिक मिसाइल अटैक के बाद नेतन्याहू ने मोदी को फोन घुमाया, युद्ध के बीच भारत से ऐसा क्या मांगा?

By अभिनय आकाश | Jun 14, 2025

इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया और इसे ऑपरेशन रायजिंग नाम दिया गया। बताया जा रहा है कि इसमें 78 लोगों की मौत हुई जिसमें ईरान के टॉप कमांडर्स भी शामिल थे। इसके अलावा तीन न्यूक्लिर साइंटिस्ट की भी मौत हो गई। उनके परिवार के साथ साथ उन्हें खत्म कर दिया गया। इजरायल के इस बड़े अटैक से तेहरान दहल गया और उसके बाद बेंजामिन नेतन्याहू इस बात को मानने के लिए तैयार हैं कि ईरान जवाबी कार्यवाही तो करेगे ही। इसलिए इजरायल के तमाम एयरबेस को बंद कर दिया गया। आपातकाल की घोषणा कर दी गई। जिसका डर इजरायल को था बीती रात वही हुआ। ईरान की तरफ से एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ों बैलेस्टिक मिसाइलें दाग दी गई। बताया जा रहा हैकि इसमें इजरायली महिला की मौत हुई है और कहीं न कहीं इजरायल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश ईरान की तरफ से की गई है। लेकिन इन सब के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ईरान और इजरायल के बीच टकराव को लेकर बातचीत हुई। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने खुद दी है। 

इसे भी पढ़ें: Middle East New War: इजरायल को Mohra फिल्म के सुनील शेट्टी की तरह यूज कर रहा अमेरिका, ईरान अटैक को क्यों इसे कहा जा रहा मदर ऑफ ऑल वॉर?

भारत ने दोनों पक्षों से तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचने का आग्रह किया। आपको बता दें कि इजरायली पीएम की तरफ से ये कॉल ईरान के साथ जारी ताजा संघर्ष के सिलसिले में किया गया था। भारत का पक्ष लेने की कोशिश इजरायल करता हुआ नजर आया है। आपको याद होगा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने जब पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को नेस्तोनाबूद किया था। उस दौरान भारत की तरफ से भी इजरायल से लगातार संपर्क स्थापित किया गया था और स्ट्राइक की जानकारी दी गई। इजरायल इस दौरान भारत के साथ मजबूती के साथ खड़ा नजर आया था और हर संभव सहायता की बात भी की थी। 

इसे भी पढ़ें: Israel-Iran War Updates: 6 देशों के एयरस्पेस बंद, मीडिल ईस्ट में कुछ बड़ा होने वाला है!

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा गया कि कल रात से अब तक नेतन्याहू ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, भारत के प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई वैश्विक नेताओं से बात की है। इसमें कहा गया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर से बात करेंगे।  वैश्विक नेताओं ने ईरान की धमकी के मद्देनजर इजराइल की रक्षा जरूरतों के प्रति समझ दिखाई; प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आने वाले दिनों में उनके साथ संपर्क में बने रहेंगे।’’ भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान और इजराइल के बीच हाल के घटनाक्रमों से ‘बेहद चिंतित’ है और बन रही स्थिति पर ‘बारीकी से नजर रख रहा है’। 

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

IOA चीफ PT Usha ने की Cricket Teams की तारीफ, Asian Games में India को मिला 19वां Gold

Love Horoscope For 3 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Vrindavan में Premanand Maharaj के आश्रम बाहर लापता किशोर के परिजनों का प्रदर्शन

Asian Games 2026 में Ishan Kishan ने पूरा किया 1000 T20I रन का आंकड़ा, बनाया खास रिकॉर्ड