ईरान ने उड़ाया अमेरिका का THAAD, मची भयंकर तबाही!

By अभिनय आकाश | Mar 08, 2026

अमेरिका का एक ऐसा डिफेंस सिस्टम है जिसे दुनिया की सबसे मजबूत मिसाइल ढाल माना जाता है। लेकिन अब यह खबरें सामने आ रही है कि ईरान ने उसी सिस्टम की आंख ही बंद कर दी है। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉर्डन में तैनात अमेरिका का $300 मिलियन डॉलर का थर्ड रडार ईरानी हमले में नष्ट या फिर यह दावे सामने आ रहे हैं कि गंभीर रूप से यह क्षतिग्रस्त हो गया है। अगर यह सच साबित होता है तो यह अमेरिका की एयर डिफेंस स्ट्रेटजी को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका हो सकता है। थार का पूरा नाम बता दें आपको कि इसका पूरा नाम है टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस। यह अमेरिका का एक अत्याधुनिक बैलस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है और इसका काम है बता दें कि दुश्मन की मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर देना। बता दें कि जब भी कोई बैलस्टिक मिसाइल लॉन्च होती है तो उसकी उड़ान तीन चरणों में होती है।

मतलब यह मिसाइल के पास जाकर ब्लास्ट नहीं करता बल्कि सीधे टकराकर दुश्मन मिसाइल को ही नष्ट कर देता है और वह भी हवा में। इसके कुछ ही बड़े आंकड़े जो हैं वो इंटरसेप्ट ऊंचाई पर हो जाते हैं। लगभग की बता दें कि 150 किमी की उड़ान पर यह कर देता है। इसकी स्पीड मैच एट से ज्यादा है।  रेंज करीब 200 कि.मी. है। एक पूरी थार बैटरी की कीमत लगभग बता दें कि 1 बिलियन होती है। लेकिन थार की जो असली ताकत है वो उसकी मिसाइल नहीं बल्कि उसकी ताकत है उसका ए एन टीपी टू रडार। इसे थार सिस्टम की आंख भी कहा जाता है। यह रडार लगभग 1000 कि.मी. दूर से मिसाइल को पकड़ सकता है। एक साथ कई टारगेट को यह ट्रैक भी कर सकता है। असली वॉर हेड और नकली डिकॉय में फर्क यह बहुत आसानी से कर सकता है और इसी रडार की कीमत है लगभग $300 मिलियन। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रडार जॉर्डन के मुआफाक सल्लकी एयरबेस पर तैनात था। 

इसे भी पढ़ें: Iran के तेल पर Donald Trump की नजर! देश के टुकड़े करने की साजिश का सनसनीखेज दावा

एक्सपर्ट्स का भी यह मानना है कि ईरान ने इस पर हमला करने के लिए तीन रणनीतियों में से किसी एक का इस्तेमाल किया हो सकता है। यानी कि बैलेस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल या फिर ड्रोन स्वार्म। खासकर ड्रोन स्वार्म अटैक जो है वो एयर डिफेंस सिस्टम को कंफ्यूज कर सकता है। इसलिए इन तीनों में से किसी एक का इस्तेमाल ईरान ने जरूर किया होगा। थार रडार सच में नष्ट हुआ है तो इसका मतलब सिर्फ एक रडार का नुकसान नहीं है। इसका सीधा-सीधा मतलब यह होता है कि अमेरिकी मिसाइल डिफेंस नेटवर्क कमजोर पड़ सकता है। मध्य पूर्व में ईरान की मिसाइलों को बता दें कि ज्यादा मौका मिल सकता है इसके नष्ट होने से और अमेरिका की सैन्य प्रतिष्ठा को बड़ा झटका भी लग सकता है क्योंकि पूरी दुनिया में बता दें कि थार सिस्टम की जो संख्या है वो बहुत सीमित है लेकिन यह बहुत पॉपुलर भी है और अगर इसकी आंख बंद हो जाए तो दुनिया की सबसे ताकतवर मिसाइल ढाल भी अंधी हो सकती है।

प्रमुख खबरें

बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप

Operation Sindoor शौर्य तो रक्तदान अभियान करुणा का प्रतीक, दिल्ली में बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singh

Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे Piyush Mishra, इक बगल और आरंभ है प्रचंड गाकर बढ़ाया हौसला

अमरनाथ यात्रा का अंतिम चरण: Chhari Mubarak की यात्रा का Schedule जारी, 28 अगस्त को होगा समापन