ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित कर सकता है अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ईरान के रेव्ल्यूशनरी गार्ड को विदेश आतंकवादी संगठन घोषित कर सकता है। यह किसी देश के राष्ट्रीय सशस्त्र बल के खिलाफ एक अप्रत्याशित कदम होगा। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में कोई घोषणा सोमवार तक हो सकती है।

प्रशासन ने यह कदम ईरान के खिलाफ तथा सीरिया, लेबनान, इराक, यमन और इजराइल विरोधी मिलिशिया गुटों को उसके समर्थन के लिए एक माह से अपनी आलोचना तेज करने के बाद उठाया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में सरकारी 5जी के कयासों को ट्रंप के शीर्ष सलाहकार ने नकारा

गौरतलब है कि अमेरिकी प्रशासन की ओर से किसी पूरी विदेशी सरकारी संस्था के खिलाफ यह पहला ऐसा कदम होगा। हालांकि गार्ड के कुछ हिस्से खास तौर पर इसके एलीट कुड्स फोर्स को अमेरिका पूर्व में निशाना बना चुका है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal