Hormuz में गोलीबारी से Iran का इनकार, कहा- India से 5000 साल पुराने रिश्ते, जल्द सुलझेगा मामला

By एकता | Apr 19, 2026

ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि, डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय झंडे वाले दो टैंकरों पर हुई फायरिंग की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। डॉ. इलाही ने कहा कि उन्हें इस विशिष्ट घटना के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान और भारत के संबंध 5,000 साल पुराने और बेहद मजबूत हैं। उन्होंने आशा जताई कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा और ईरान हमेशा शांति का पक्षधर रहा है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथली को तलब किया और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश सचिव ने स्पष्ट किया कि भारत व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने ईरान से आग्रह किया कि वह इस जलमार्ग से भारतीय जहाजों की आवाजाही को फिर से सुरक्षित और सामान्य बनाने के लिए कदम उठाए।

इसे भी पढ़ें: Hormuz Firing: भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, कहा- जहाजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

ऐतिहासिक-रणनीतिक संबंध

ईरानी राजदूत ने दोहराया कि ईरान और भारत के सांस्कृतिक, सभ्यतागत और शैक्षिक संबंध बहुत गहरे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली और तेहरान के बीच आपसी बातचीत भी बहुत सफल रही है, जिससे दोनों देशों को लाभ मिलता है।

राजदूत ने यह भी संकेत दिया कि वे भारत की चिंताओं को अपनी सरकार तक पहुंचाएंगे, ताकि भविष्य में शांतिपूर्ण और सुरक्षित समुद्री आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन