सीरिया में इजराइल के हमलों के जवाब में ईरान ने इराक पर किया मिसाइल अटैक, अमेरिकी दूतावास पर हुआ था हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

बगदाद। ईरान ने उत्तरी इराक में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास परिसर के समीप गिरी मिसाइलों के लिए रविवार को जिम्मेदारी ली और कहा कि यह सीरिया में इजराइल के हमलों के जवाब में दागी गयी, जिसमें इस हफ्ते की शुरुआत में उसके रेवोल्यूशनरी गार्ड के दो सदस्य मारे गए थे। इराक के विदेश मंत्रालय ने इस हमले के विरोध में रविवार को ईरान के राजदूत को तलब किया था तथा इसे देश की संप्रभुत्ता का घोर उल्लंघन बताया था। रविवार को इरबिल शहर पर हुए हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। इस हमले से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन-रूस के युद्ध का 19वां दिन, चौथे दौर की बातचीत आज, अमेरिकी NSA चीनी नेता से करेंगे मुलाकात

रक्षा विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने वाशिंगटन में पत्रकारों से कहा कि अमेरिकी सरकार के किसी भी कार्यालय को नुकसान नहीं पहुंचा है और इस बात के भी संकेत नहीं है कि निशाना वाणिज्य दूतावास था। ईरान की शक्तिशाली रेवोल्यूशनरी गार्ड ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसने इरबिल में इजराइली जासूसी केंद्र पर हमला किया। इस बीच, ईरान ने क्षेत्रीय शत्रु सऊदी अबर के साथ वर्षों से चल रहे तनाव को कम करने के मकसद से बगदाद की मध्यस्थता वाली गुप्त वार्ता निलंबित कर दी है।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार