ईरान का कबूलनामा, यूक्रेन विमान पर दागी थी दो मिसाइलें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2020

दुबई। ईरान ने मंगलवार को स्वीकार किया कि उसके सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के विमान पर रूस निर्मित दो मिसाइलें दागी थी। तेहरान के हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद मिसाइलों की जद में आने के कारण यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें सवार सभी 176 लोगों की मौत हो गयी थी। ईरान के नागर विमानन संगठन की शुरूआती रिपोर्ट में हालांकि इसके लिए टीओआर-एम 1 मिसाइल पर दोष मढ़ा गया है। 

आठ जनवरी को विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ईरान कई दिनों तक इनकार करता रहा कि उसने विमान पर मिसाइलें दागी थी। शुरूआत में उसने हादसे के लिए तकनीकी गड़बड़ी और इंजन में खराबी को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन, अमेरिका और कनाडा ने जब कहा कि यह विमान मिसाइलों का निशाना बन गया तो ईरान के सशस्त्र बलों ने कहा कि देश के अर्द्धसैन्य रिवॉल्यूशनरी गार्ड द्वारा दागी गयी मिसाइलों की चपेट में यह विमान आ गया। 

इसे भी देखें- Soleimani को क्यों मारा Trump ने, क्या एक और Gulf War झेल पायेगी दुनिया

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra