चाबहार पर हमले से बौखलाया ईरान, कुवैत-बहरीन में भीषण मिसाइल अटैक

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरे दिन अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बाद अब ईरान ने भी पलटवार करते हुए कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया है। ईरान की इस कार्रवाही के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कई देशों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स आईआरजीसी ने बयान जारी कर कहा कि उसकी नौसेना और एरोस्पेस फोर्स ने संयुक्त सैन अभियान चलाया। आईआरजीसी के मुताबिक कुवैत के अरबजान कैंप और अली अल सलीम एयरबेस जबकि बहरीन के जुफैर और शेख ईसा एयरबेस स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया गया। 

इसे भी पढ़ें: Iran के Bushehr Plant पर हमला, क्या America दुनिया को परमाणु तबाही की ओर धकेल रहा है?

इधर ईरान के पलटवार के दावे के बाद पूरे खाली क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बहरीन और क़तर में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया। लोगों से घरों के भीतर रहने और खिड़कियों से दूर रहने की अपील की गई। कुछ समय बाद क़तर ने कहा कि तत्काल खतरा टल गया है। लेकिन सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सतर्क हैं। उधर कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने कई मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। हालांकि मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि इनका वास्तविक लक्ष्य कौन सा सैन्य ठिकाना था और किस तरह के नुकसान के आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। ईरान ने अमेरिका पर दोनों देशों के बीच हुए समझौतों को तोड़ने का आरोप लगाया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि अमेरिका ने एक तरफ़ा सैन्य कारवाई कर समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है।

प्रमुख खबरें

ANTF ने Mathura में पकड़ा सवा करोड़ रुपये का गांजा, पांच तस्कर गिरफ्तार

Tamil Nadu CM Vijay ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का किया विस्तार, 3 मुफ्त सिलेंडर का ऐलान

Treesa-Gayatri ने खत्म किया 15 साल का इंतजार, Saina बोलीं- शानदार प्रदर्शन

MAHAKALI: Shukracharya War Cry Teaser | अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार छाया, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म