पंजशीर में तालिबान के कब्जे पर भड़का ईरान, पाकिस्तान को भी दी कड़ी चेतावनी

By अंकित सिंह | Sep 06, 2021

पंजशीर में खूनी संघर्ष को लेकर तालिबानी आतंकी बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, तालिबान की ओर से यह दावा किया गया है कि उसने पंजशीर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। हालांकि जब से अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हुआ है पंजशीर में लगातार खूनी संघर्ष जारी है। इसी को लेकर अब अफगानिस्तान का पड़ोसी देश ईरान ने तालिबान को सख्त चेतावनी दे दी है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने तालिबान को चेतावनी देते हुए साफ तौर पर कहा कि अब लक्ष्मण रेखा को पार न करें। इतना ही नहीं, ईरान ने कहा है कि वह पंजशीर को लेकर पाकिस्तान के हस्तक्षेप की भी लगातार जांच करने की कोशिश कर रहा है। ईरान ने साफ तौर पर कह दिया है कि पंजशीर के कमांडरों की शहादत बहुत ही निराशाजनक है और ईरान इन हमलों की कड़ी शब्दों में निंदा करता है। 

तालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

तालिबान ने अपने विरोधियों के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान के आखिरी प्रांत पंजशीर को नियंत्रण में लेने का दावा किया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक बयान जारी कर कहा कि पंजशीर अब तालिबान लड़ाकों के नियंत्रण में है। इलाके में मौजूद चश्मदीदों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि हजारों तालिबान लड़ाकों ने रातों-रात पंजशीर के आठ जिलों पर कब्जा कर लिया। तालिबान विरोधी लड़ाकों का नेतृत्व पूर्व उपराष्ट्रपति अमरूल्ला सालेह एवं तालिबान विरोधी अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद ने किया था। अहमद शाह मसूद अमेरिका में 9/11 के हमलों से कुछ दिन पहले मारे गए थे। 

प्रमुख खबरें

Tarun Tejpal को Goa में 10 साल की जेल, निचली अदालत का बरी करने का फैसला पलटा

LeT Terrorist Mohammad Lateef Bhat के खिलाफ Kashmir में लगाये गये पोस्टर, LG बोले- पूरे आतंकी नेटवर्क को करेंगे ध्वस्त

CJP के Abhijit Dipke शुरू करेंगे क्या बोलती पब्लिक अभियान, महंगी शिक्षा पर होगा फोकस

FCRA Bill पर संसद में गतिरोध जारी, विपक्ष ने बताया कठोर बिल, दबाव में सरकार!