तालिबान ने 6 देशों को दिया सरकार गठन समारोह का निमंत्रण, पाकिस्तान को मिल रहा ज्यादा महत्व

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन में सरकार गठन की तैयारियां लगातार चल रही हैं। नए झंडे तैयार किए जा रहे हैं। शनिवार को पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल भी काबुल पहुंचा था। इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद भी मौजूद थे।
काबुल। अफगानिस्तान पर पूरी तरह से तालिबान ने कब्जा करने के बाद सरकार गठन की तैयारियां शुरू कर दी थीं। लेकिन पंजशीर प्रांत की वजह से लगातार देरी हो रही है। कहा जा रहा है कि तालिबान के लिए पहले पंजशीर जीतना जरूरी है क्योंकि ठंड में घाटी को जीतना तालिबान के लिए लगभग नामुमकिन हो जाएगा। इसी बीच तालिबान के प्रवक्ता ने जबीउल्लाह मुजाहिद ने आखिरी किले को भी जीतने का दावा कर दिया है।
इसे भी पढ़ें: कहां हैं पंजशीर के शेर अहमद मसूद ? तालिबान ने उनके घर में घुसने का किया दावा
कब होगा सरकार का गठन ?
इसे भी पढ़ें: क्या पंजशीर में पाकिस्तानी पायलट्स ने किए हवाई हमले ? अपना घर छोड़ ताजिकिस्तान चले गए अमरूल्ला सालेह
तालिबान ने किसे दिया निमंत्रण ?
तालिबान ने सरकार गठन समारोह का निमंत्रण पाकिस्तान, कतर, तुर्की, चीन, ईरान और रूस को दिया है। जिसके बाद अब एक-दो दिन के भीतर ही गठन की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि पंजशीर में हमला करने के लिए तालिबान को पाकिस्तान समेत कई आतंकवादी संगठनों का समर्थन प्राप्त था। कई अफगान रिपोर्टों में पाकिस्तानी सैनिकों के शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है। इसके साथ ही हवाई हमले की भी बात कही गई।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजशीर घाटी पर पाकिस्तानी सेना की मौजूदगी के सबूत मिले हैं। हाल ही में पाकिस्तानी वायु सेना का फाइटर जेट भी देखा गया है। वहीं आईएसआई चीफ भी सरकार गठन में तालिबान की मदद कर रहे हैं।अन्य न्यूज़














