मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने कहा, ईरान के साथ जंग लंबा नहीं खींचने की ट्रंप की सोच भ्रम है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2019

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह सोचकर गलती कर रहे हैं कि दोनों देशों के बीच जंग लंबे वक्त तक नहीं चलेगी। ट्रंप ने एक दिन पहले कहा था कि वह ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं और अगर जंग होती है तो यह लंबी नहीं चलेगी। ज़रीफ ने ट्वीट किया कि ईरान के साथ कम अवधि की जंग करना एक भ्रम है।

विदेश मंत्री ने यह भी ट्वीट किया कि जो भी युद्ध शुरू करेगा, वो इसे खत्म नहीं कर पाऐगा। गौरतलब है कि ट्रंप ने बुधवार को संकेत दिया था कि अगर टकराव होता है तो हवाई हमले किए जाएंगे और थल सेना का इस्तेमाल नहीं होगा। फॉक्स बिज़नेस न्यूज ने ट्रंप से अमेरिका द्वारा ईरान के साथ युद्ध करने के बारे में सवाल किया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के दबाव और अपमान के आगे नहीं झुकेगा ईरान: खामनेई

ट्रंप ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध नहीं करेगा लेकिन अगर जंग होती है तो अमेरिका बहुत मजबूत स्थिति में है। मैं आपको यह बता सकता हूं कि युद्ध लंबा नहीं खिंचेगा। मैं थल सैनिकों की बात नहीं कर रहा हूं।

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला

Congress नेता Harish Rawat ने Haridwar से विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें