ईरान, वैश्विक ताकतें परमाणु समझौते में अमेरिका की वापसी का स्वागत करने को तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2021

ब्रसेल्स। ईरान और वैश्विक ताकतों ने शुक्रवार को कहा कि परमाणु समझौते में अमेरिका के लौटने का वे स्वागत करने को तैयार हैं। डिजिटल तरीके से आयोजित बैठक के बाद जारी एक बयान के मुताबिक, यूरोपीय संघ, चीन, फ्रांस, जर्मनी, रूस, ब्रिटेन और ईरान वाले समूह के अध्यक्ष ने कहा है कि भागीदार परमाणु समझौता को बरकरार रखने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और इसके पूर्ण तथा प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई। समूह ने कहा कि वे पाबंदी हटाए जाने को चिह्नित करने और परमाणु क्रियान्वयन कदमों को लेकर 2015 के समझौते पर वियना में अगले सप्ताह आगे की वार्ता करेंगे। बयान में कहा गया कि समूह के समन्वयक परमाणु समझौता के सभी भागीदारों और अमेरिका के साथ वियना में अलग से संपर्क के लिए प्रयास तेज करेंगे।

प्रमुख खबरें

Indira Gandhi से Mother Teresa तक, तस्वीरों से इतिहास लिखने वाले Raghu Rai ने दुनिया को कहा अलविदा

Dharmendra Pradhan ने गांववालों संग सुनी PM Modi की Mann Ki Baat, बोले- गर्व से चौड़ा हुआ सीना

Sanya Malhotra का बेबाक अंदाज, बोलीं- Failure से डर नहीं लगता, Risk लेने से नहीं डरती

Mumbai में Rihanna का देसी स्वैग, अंबानी परिवार संग की आरती, फूलों से खेली होली