ईरान ने असद पर लिखे गए एक आलेख के लिए अखबार पर लगाया प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

तेहरान। ईरान ने मंगलवार को एक सुधारवादी अखबार पर प्रतिबंध लगा दिया क्योंकि इसने ईरान के शीर्ष नेता और यहां आए सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद के बीच हुई बैठक को लेकर एक आलेख प्रकाशित किया है। अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए ने यह खबर प्रकाशित की।

इसे भी पढ़ें: ईरान के विदेश मंत्री के इस्तीफे पर पोम्पिओ ने कहा, वह सिर्फ मुखौटा हैं

आईएसएनए ने कहा, ‘‘गनून डेली को एक अधिसूचना मिली थी और मंगलवार को उसे पहले पृष्ठ के हेडलाइन की वजह से उसके प्रकाशन को रोक दिया गया है।'

इसे भी पढ़ें: भारत ने ईरान मुक्केबाजी टूर्नामेंट में पांच पदक पक्के किये

असद ने ईरान से शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामनेई और राष्ट्रपति हसन रुहानी से सोमवार को अचानक हुए इस दौरे में ईरान में मुलाकात की। सीरिया संघर्ष के बाद से असद का यह पहला दौरा था। समाचार एजेंसी ने अपने आलेख में इस बारे में ज्यादा नहीं लिखा था लेकिन ऑनलाइन मीडियम पर इस दौरे को लेकर यह हेडलाइन ‘अनामंत्रित अतिथि’ लिखा था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

समरसता की अनुभूति कराता है होली का पर्व

Share Market में Holi का ब्रेक, पर Iran टेंशन और महंगे तेल ने बढ़ाई निवेशकों की बेचैनी

India vs England Semi Final: Wankhede में कौन किस पर भारी? जानें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी

आध्यात्मिक चेतना एवं वैज्ञानिक दृष्टि का सांस्कृतिक उत्सव है होली