Strait of Hormuz में 'हॉल्ट'!! ईरानी नियंत्रण के आगे मुड़ा Botswana का LNG टैंकर, ट्रंप ने समझौते पर जताया संदेह

By रेनू तिवारी | Apr 10, 2026

फारस की खाड़ी में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से एक बड़ी खबर सामने आई है। बोत्सवाना के ध्वज वाले एक एलएनजी (LNG) टैंकर ‘निडी’ को शुक्रवार तड़के अचानक अपना रास्ता बदलकर वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ा। यह घटना उस समय हुई जब टैंकर ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा निर्धारित रूट से बाहर निकलने का प्रयास किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर ईरान के अटूट नियंत्रण की पुष्टि करती है।

इसे भी पढ़ें: Asian Boxing Championship: Mongolia में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा, Preeti-Meenakshi के Gold सहित भारत ने जीते 10 मेडल

ट्रंप ने बृहस्पतिवार शाम को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘ईरान बहुत खराब काम कर रहा है। ईरान तेल को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने देने के संदर्भ में बहुत खराब काम कर रहा है। कुछ लोग इसे शर्मनाक कहेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बीच ऐसा कोई समझौता नहीं है।’’ इस पोस्ट से पहले ट्रंप ने एक और पोस्ट में कहा था, ‘‘ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है - उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहे हैं तो उन्हें अभी इसे बंद कर देना चाहिए!’’

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने युद्धविराम समझौते के तहत जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का समर्थन किया है, लेकिन उसका कहना है कि ट्रंप ईरान की सेना का विरोध करते हैं जो जलमार्ग पर अपना नियंत्रण बनाए हुए है। व्हाइट हाउस ने कहा कि जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले जहाजों पर ईरान द्वारा शुल्क लगाकर राजस्व बढ़ाने की कोशिश का भी ट्रंप विरोध करते हैं।

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध