Iran Missile Attack: सऊदी अरब में US बेस पर भीषण हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल, कई विमान तबाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2026

ईरान की ओर से शुक्रवार को सऊदी अरब स्थित एक सैन्य अड्डे पर किए गए मिसाइल हमले में कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए तथा कई विमानों को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना से अवगत दो अमेरिकी अधिकारियों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से दो सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर हुए इस हमले में अमेरिकी वायुसेना के ईंधन भरने वाले कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए। विमानों को हुए नुकसान को दर्शाती उपग्रह तस्वीरें भी ऑनलाइन साझा की गईं।

इनमें से अधिकतर स्वस्थ होकर फिर से ड्यूटी पर लौट चुके हैं, जबकि 30 अब भी सेवा के लिए योग्य नहीं हैं और 10 को गंभीर रूप से घायल माना जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब प्रिंस सुल्तान एयर बेस को ईरान ने निशाना बनाया हो। एक मार्च को हुए हमले में अमेरिकी सेना के 26 वर्षीय सार्जेंट बेंजामिन एन. पेनिंगटन घायल हो गए थे और कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई। वह इस युद्ध में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

धमाकों से दहल उठा सऊदी, US बेस पर मिसाइल अटैक, 10 अमेरिकी सैनिक घायल

Assam चुनाव से पहले PM Modi का बड़ा दावा, NDA की डबल इंजन सरकार के लिए फिर तैयार है राज्य

IPL 2026: Virat Kohli का आईपीएल करियर होगा खत्म! RCB के नए मालिक कोहली से करना चाहते हैं बात

Ram Raja Mandir Orchha: Orchha के Ram Raja, भारत का एकमात्र मंदिर जहां भगवान को मिलती है Guard of Honour