अगर तुमने बात नहीं की...नहीं झुका ईरान तो गीदड़भभकी पर उतरे ट्रंप

By अभिनय आकाश | Jan 29, 2026

मिडिल ईस्ट एक बार फिर ऐसे मोड़ पर खड़ा दिखाई दे रहा है जहां कूटनीति, धमकी और सैन्य ताकत तीनों एक दूसरे में घुलमिल गए हैं। ईरान पर अमेरिका के कथित तगड़े हमलों और उसके जवाब में ईरान की ओर से तबाहकुन पलटवार की आशंका के बीच तेरान से रिया तक चली एक फोन कॉल ने इस पूरे संकट को नए सिरे से चर्चा के केंद्र में ला खड़ा कर दिया है। वेस्टर्न मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजिशियान ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से संपर्क किया। इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह फोन कॉल युद्ध टालने और तनाव कम करने के लिए की गई है। इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान बार-बार संपर्क कर रहा है ताकि जंग ना हो। 

इसे भी पढ़ें: Iran की ओर बढ़ा अमेरिका का USS अब्राहम लिंकन बेड़ा, Trump बोले- मिशन के लिए तैयार

दूसरे शब्दों में ईरान ने अरब मुल्कों को यह संकेत दे दिया है कि तटस्थ ही उनकी सुरक्षा की गारंटी है। इसी बीच अमेरिका ईरान टकराव ने और तीखा रूप अब ले लिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर बड़े हमले की चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान की ओर से एक विशाल अमेरिकी नौसैनिक बेड़ा बढ़ रहा है। जिसकी अगुवाई एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन कर रहा है। ट्रंप के बयानों में वेनेजुएला के संदर्भ और तेजी से निर्णायक कारवाई जैसे शब्द यह दिखाते हैं कि वाशिंगटन दबाव की रणनीति पर कायम है। ट्रंप ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का हवाला देते हुए कहा है कि ईरान के अहम परमाणु ठिकानों को कुछ ही मिनटों में भारी नुकसान पहुंचाया गया था और अगला हमला इससे कहीं ज्यादा विनाशकारी हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त