ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी बोले, हमें ईरान को कोई धमका नहीं सकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2019

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने उलेमा (धर्मगुरु) के साथ सोमवार देर रात मुलाकात में कहा कि इस्लामी गणराज्य ‘इतना महान है कि इसको कोई धमका नहीं सकता है।’ सरकारी वेबसाइट ‘दौलत डॉट आईआर’ के मुताबिक, रूहानी ने कहा, ‘‘ इंशा अल्लाह (ईश्वर की इच्छा से) हम इस कठिन दौर को गौरव के साथ निकाल देंगे और हमारे सिर ऊंचे रहेंगे और दुश्मन को शिकस्त देंगे।’’

राष्ट्रपति ने रमज़ान के पवित्र महीने के मौके पर सुन्नी उलेमा से सोमवार देर रात मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने उक्त टिप्पणी की। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तटीय क्षेत्र में रविवार को सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों समेत चार पोतों पर कथित हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने घटना को ‘चिंताजनक’ बताते हुए इसकी जांच की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: मणिशंकर के बयान को निजी राय बता कांग्रेस ने काटा किनारा

गौरतलब है कि वैश्विक शक्तियों के साथ 2015 में ऐतिहासिक परमाणु समझौते में निर्धारित वादों से तेहरान के पीछे हटने से अमेरिका और ईरान के बीच हाल के हफ्तों में वाक युद्ध छिड़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल इस समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था और ईरान पर फिर से एकतरफा प्रतिबंध लगा दिए थे।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड