भारत से पंगा लेने के मूड में था ईरान, मुसलमानों पर दिया ज्ञान, 4 घंटे में ही मोदी सरकार ने कर दिया तगड़ा इलाज

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2024

पांच बजकर 16 मिनट पर भारत को लेकर खामनेई का एक ट्वीट आता है। इसके चार घंटे बाद भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से ईरान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाता है। दरअसल, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई ने एक ट्वीट किया था। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनई ने कहा है कि भारत में मुसलमानो का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होने सोशल मीडिया एक्स पर यह बात कही और दुनियाभर के मुसलमानों के बीच एकजुटता की जरूरत बताई। खामेनई ने लिखा कि अगर हम म्यामार, गाजा, भारत या किसी अन्य स्थान पर किसी मुस्लिम को होने वाली पीड़ा से बेखबर है तो हमें खुद को मुसलमान नहीं मानना चाहिए। खामेनई का हिंदी में भी एक अलग एक्स अकाउंट है, लेकिन इस पर ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया गया है। 

जायसवाल ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी करने वाले देशों को सलाह दी जाती है कि वे दूसरों के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से पहले अपना रिकॉर्ड देखें। 

इसे भी पढ़ें: Hamas Tunnel में घुस गई इजरायल की सेना, 3 मिनट तक दुनिया की अटकी सांसें

ईरान में राष्ट्रपति या सरकार महज औपचारिकता के लिए बनाई जाती है। सारी पावर ईरान के सुप्रीम लीडर के पास होती है। रिलीजियस या पॉलिटिकल सभी मसलों पर सुप्रीम लीडर ही मुख्य अथॉरिटी होता है। ईरान की सरकार या राष्ट्रपति के किसी भी फैसले को बदलने की भी पावर होती है। ईरान के अंदर ज्यूडिशरी, मिलिट्री कमांडर, मीडिया समेत सभी जरूरी संस्थानों के ऊपर अप्वाइंटमेंट का फैसला सुप्रीम लीडर का होता है। इसलिए ज्यूडिशयरी से लेकर आर्म फोर्स का कंट्रोल ईरान में सुप्रीम लीडर के पास होता है।

प्रमुख खबरें

FlyDubai Flight Attack | रेड फ्लैग के बावजूद कॉकपिट में कैसे पहुँचा हमलावर? JD Vance फ्लाईदुबई सुरक्षा चूक पर उठाए गंभीर सवाल

FlyDubai flight FZ1073 | फ्लाईदुबई अटैक पर अमेरिकी नेतृत्व में दरार! वेंस बोले- कोई सबूत नहीं, तो ट्रंप ने सीधे ईरान पर फोड़ा बम

विदेशी पूंजी निकासी और कच्चे तेल से दबाव, US Dollar के मुकाबले रुपया 96.39 पर फिसला

Rajasthan Panchayat Election: धनतेरस के चलते तीन चरणों के मतदान की तारीखें बदलीं