By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022
तेहरान, (एपी) ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीरबदुल्लाहियन ने 2015 के परमाणु समझौते में तेहरान को फिर से लाने के इरादे से अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों में दी गई ढील का शनिवार को स्वागत किया, लेकिन कहा कि यह अपर्याप्त है। बाइडन प्रशासन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित कुछ प्रतिबंधों में ढील दे दी, क्योंकि विश्व शक्तियों और इस्लामिक गणराज्य ने समझौते के मुद्दे से संबंधित समाधान के लिए बातचीत जारी रखी। अमीरबदुल्लाहियन ने संवाददाताओं से कहा कि कुछ प्रतिबंधों को हटाने की व्याख्या उस सद्भावना के रूप में की जा सकती है जिसके बारे में अमेरिकी बात करते हैं।