ईरान को Nuclear Bomb नहीं रखने देंगे, Donald Trump की फाइनल मीटिंग, डील पर होगा आखिरी फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ युद्धविराम को बढ़ाने के समझौते पर आगे बढ़ने के संबंध में ‘‘अंतिम निर्णय’’ लेने के लिए व्हाइट हाउस में अपने सलाहकारों के साथ बैठक कर रहे हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में हुई उच्च स्तरीय वार्ता की पुष्टि की। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ और अन्य समाचार आउटलेट्स ने बृहस्पतिवार को अपनी खबर में बताया था कि अमेरिकी और ईरानी वार्ताकार एक अस्थायी समझौते पर सहमत हो गए हैं। इस समझौते से युद्धविराम को 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया जाएगा। वहीं नयी वार्ता ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम पर होने की बात है।

मोहम्मद बघेर कालिबाफ ने ‘एक्स’ पर कहा, “दूसरी तरफ से कार्रवाई किये जाने से पहले कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। हमें बातचीत से नहीं बल्कि मिसाइलों से जवाब मिलता है।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बाद में एक सरकारी प्रसारक को बताया कि समझौते को ‘अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है’।

प्रमुख खबरें

पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक सामान के दम पर भारत का Merchandise Export 44.4 अरब डॉलर पहुंचा

Tata Group की Air India बढ़ते नुकसान को रोकने के लिए विभागों का करेगी विलय

AIDA: देश में Ethanol की कुल आपूर्ति 987 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज स्रोतों की 71% हिस्सेदारी

उत्तर भारत में Snowfall से रास्ते बंद, Delhi समेत मैदानी इलाकों में तेज Rain