Iran Anti Hijab Protest: हिजाब नहीं पहनाया तो गर्मी में ये कपड़े उतार देंगी, ईरानी मौलवी ने ये क्या कह दिया

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2023

ईरान में बीते कई दिनों से हिजाब को लेकर प्रदर्शन जारी है। 22 साल की महिसा अमीन की मौत के बाद ये विरोद वक्त के साथ और तेज होता रहा। वहीं कई मौलवी का मानना है कि हिजाब कानून रहना चाहिेए। इस मामले में इमाम और मौलवियों ने उलूल-जूलुल बयान देना भी शुरू कर दिया है। एक मौलवी ने तो यहां तक कह दिया कि अगर इन्होंने हिजाब नहीं पहना को गर्मी में ये कपड़े उतार देंगी। मोहम्मद नबी मौसवीफार्ड ने कहा कि सरकार को हिजाब शासनादेश को लागू करने में पीछे नहीं हटना चाहिए। ईरान इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "हमें धार्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भुगतान करना होगा, भले ही हमें कई बार अदालत जाना पड़े।

पिछले महीने, एक ईरानी इमाम ने देश में बारिश की कमी के लिए हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं को दोषी ठहराते हुए कहा कि इनकी वजह से जल संकट पैदा हो गया। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खमेनेई के करीबी सहयोगी मोहम्मद-मेहदी हुसैनी हमदानी ने कहा कि हिजाब के नियमों को तोड़कर महिलाओं ने देश भर में बारिश की कमी पैदा कर दी है। इमाम का कहना है कि जो महिलाएं हिजाब नहीं पहनती हैं, उन्हें सजा होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा

Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

Sir Ganga Ram Hospital सम्मेलन: Air Pollution से पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा, शोध की मांग

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe