By अभिनय आकाश | Jun 24, 2026
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में हुई 16वीं ब्रिक्स (BRICS) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के बाद, बुधवार को ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी सेक्रेटरी ग़दीर निज़ामीपुर ने राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। एक्स पर एक पोस्ट में भारत में ईरानी दूतावास ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी सेक्रेटरी, महामहिम डॉ. ग़दीर निज़ामीपुर ने #BRICS सदस्य देशों की सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के समापन के बाद, मंगलवार शाम नई दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले निज़ामीपुर ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल से मुलाकात की थी।
पोस्ट में लिखा था, पूरी दुनिया ने देखा कि अमेरिका और ज़ायोनी शासन ही होर्मुज़ जलडमरूमध्य में आक्रामकता और संकट के लिए ज़िम्मेदार थे। इनमें से कुछ हमले संयुक्त अरब अमीरात के इलाके में स्थित अड्डों से किए गए थे। इसके बावजूद, इन शत्रुतापूर्ण कार्यों की निंदा करने के बजाय, UAE ने सीधे तौर पर आक्रामकता में हिस्सा लिया और अपने इलाके का इस्तेमाल ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे, स्कूलों और अस्पतालों पर हमलों के लिए एक मंच के तौर पर करने दिया।
Stay updated with International News in Hindi https://www.prabhasakshi.com/international on Prabhasakshi