By अभिनय आकाश | Sep 29, 2026
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेरी घालीबाफ़ ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और दूसरे देशों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान की सुरक्षा पक्की नहीं की गई, तो कोई भी इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षित नहीं रहेगा। घालीबाफ़ ने मंगलवार को एक पब्लिक वीडियो कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। उन्होंने होर्मुज़ जलडमरूमध्य और वहाँ से गुज़रने वाले जहाज़ों के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों का ज़िक्र किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए घालीबाफ़ ने कहा कि ये पुराने दावों को दोहराना भर है और इनकी असलियत सभी को पता है। उन्होंने कहा भ्रम में जी रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य और वहां से जहाजों के गुजरने के बारे में जो बातें कहीं, वे पुराने दावों को दोहराने जैसी ही हैं। इन बेबुनियाद बातों की सच्चाई हर कोई जानता है। इसके बाद ग़ालिबाफ़ ने अमेरिका और अन्य देशों को चेतावनी दी कि ईरान अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा; उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा को तेल की आवाजाही से जोड़ा। उन्होंने कहा अमेरिका और अन्य देशों को यह बात पता होनी चाहिए। जैसा कि हमने पहले कहा था, जिस क्षेत्र में हम तेल नहीं बेचते, वहां कोई और भी तेल नहीं बेच पाएगा। और अगर हमारी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो कोई भी बुनियादी ढांचा सुरक्षित नहीं रहेगा।