Iran President Helicopter Crash | इरान के राष्ट्रपति Ebrahim Raisi की हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई मौत, विदेश मंत्री भी नहीं बचे

By रितिका कमठान | May 20, 2024

ईरान से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ईरान में एक हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है जिसमें ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हुई है। समाचार एजेंसी रायटर्स ईरानी अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी साझा की है। दरअसल दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के पास पहुंची रेस्क्यू टीम ने दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के मलबे का पता लगाया है। कई घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच सकी है जिसके बाद बेहद कम उम्मीद है कि इस हादसे में कोई जीवित बचा होगा। 

रेस्क्यू टीम को पहुंचने में लगे 17 घंटे
जानकारी के मुताबिक यह हादसा अजरबैजान के पहाड़ी इलाके में हुआ था। ऐसे में पहाड़ी इलाका होने के कारण और रात भर चली बर्फीले तूफान के बीच रेस्क्यू टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर 17 घंटे के बाद पहुंची है जिसका मुख्य कारण खराब मौसम रहा।बता दें कि यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब रईसी और सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान ने बीते महीने ही इसराइल पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे।

इसके अलावा ईरान का यूरेनियम संवर्धन भी हथियार बनाने के लिए आवश्यक स्तर के करीब पहुंच गया है। ईरान को खराब अर्थव्यवस्था और महिला अधिकारियों को लेकर उसके शिया धर्मतंत्र के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन का सामना भी करना पड़ा है जिससे मद्देनजर इस हादसे के परिणाम तेहरान और देश के भविष्य के लिए कहीं अधिक गंभीर हो सकते हैं। रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। 

सरकारी टीवी ने कहा कि ‘‘हार्ड लैंडिंग’’ की यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) दूर उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा से सटे जुल्फा शहर के निकट हुई। बाद में हालांकि टीवी ने बताया कि यह घटना उजी के निकट हुई है लेकिन इससे जुड़ी जानकारियां अभी तक विरोधाभासी हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ की खबर के अनुसार, रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर और अन्य अधिकारी तथा अंगरक्षक भी यात्रा कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

भारत तो बड़ा खिलाड़ी निकला, यूरोप को दनादन कर रहा गोला-बारूद सप्लाई!

Ranchi में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन बोले, Congress ने संविधान ताक पर रख देश चलाया

Arshdeep Singh ने T20I में तोड़ा Bhuvneshwar Kumar का रिकॉर्ड, झटके 38 विकेट

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर Tripura में 30 अक्टूबर को INDIA गठबंधन की रैली