By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022
तेहरान, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने कहा कि देश के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने अंतरिक्ष में दूसरे उपग्रह को प्रक्षेपित किया है। सरकारी टेलीविजन ने शाहरूद रेगिस्तान में प्रक्षेपण किए जाने का जिक्र किया हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि यह प्रक्षेपण कब हुआ। यह प्रक्षेपण ऐसे समय हुआ है जब महीनों से चल रही बातचीत के बीच ईरान के शीर्ष राजनयिक ने परामर्श के लिए सोमवार की देर रात अचानक स्वदेश के लिए उड़ान भरी, जो तेहरान पर बढ़ते दबाव का संकेत है क्योंकि वार्ता अंत के करीब है।