बगदाद के ग्रीन जोन में दागे गए रॉकेट, अमेरिकी दूतावास को बनाया गया निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के उच्च सुरक्षा वाले इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह दो रॉकेट दागे गये।यह इलाका ‘ग्रीन जोन’ कहलाता है और यहां अन्य देशों के दूतावास तथा सरकारी इमारतें हैं। सेना ने यह जानकारी दी।

इराक के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि ऐसा लगता है कि इस हमले का निशाना अमेरिकी दूतावास था, जो उस स्थल से कुछ ही दूरी पर है जहां ये रॉकेट आकर गिरे। इराक में विदेशी सैनिकों या राजनयिकों के ठिकानों को निशाना बनाकर पिछले साल अक्टूबर से हो रहे हमलों की कड़ी में यह 26वां हमला है।

प्रमुख खबरें

Telecom Sector को बड़ी राहत! Bombay High Court ने Airtel-Vi का अतिरिक्त Spectrum शुल्क किया रद्द

भारती फुलमाली का बल्ला गरजा, Shreyanka-Radha की फिरकी में फंसी West Indies, भारत की शानदार जीत

Sunil Gavaskar भी हुए Manav Suthar के मुरीद, 6 Wickets वाले प्रदर्शन को बताया शानदार।

पेट्रोल से ₹20 सस्ता E-85 Fuel लॉन्च, Hardeep Singh Puri बोले- जनता को मिलेगी बड़ी राहत।