IRB इनविट फंड का पहली तिमाही का मुनाफा चार गुना होकर 108 करोड़ पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

नयी दिल्ली। भारत के पहले सूचीबद्ध बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट, आईआरबी इनविट फंड ने शनिवार को बताया कि 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा चार गुना से ज्यादा होकर 107.83 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 23.91 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

इसे भी पढ़ें: KYC धोखाधड़ी से खुद को बचाएं! स्कैमर इस ऐप से खाली कर रहा आपका अकाउंट

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय, साल भर पहले की समान अवधि के 198.48 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 336.93 करोड़ रुपये हो गई। कुल खर्च भी पहले के 174.60 करोड़ रुपये से बढ़कर 225.45 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रभाव पहली लहर की तुलना में बहुत कम था। तिमाही के दौरान सभी संपत्तियों पर टोल संग्रह में 58 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

प्रमुख खबरें

सिक्के खरीदने के नाम पर Cyber Fraud करने वाले छह आरोपी Bihar से पकड़े गए

दूसरों पर पत्थर मत फेंको... एक्स-हसबैंड Pawan Kalyan के तलाक पर Renu Desai ने ट्रोल्स की लगाई क्लास

Chhath Puja: Delhi में श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे 2000 से अधिक घाट, प्रवेश वर्मा ने दी जानकारी

कार्तिक द्वितीया पर चित्रगुप्त पूजा, ब्रह्मा जी की तपस्या से ऐसे प्रकट हुए भगवान चित्रगुप्त