कोरोना कवच से लेकर कोरोना रक्षक जैसे बीमा उत्पादों को बढ़ावा देगा IRDAI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

नयी दिल्ली। महामारी से पीड़ित वर्ष 2020 में लोगों के पास बीमा पॉलिसी के पर्याप्त विकल्प सुनिश्चित करने के लिए नियामक इरडाई ने कोरोना कवच से लेकर कोरोना रक्षक जैसे बीमा उत्पादों को बढ़ावा दिया, जो कोरोना वायरस संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज को कवर करते हैं। इस साल बीमा नियामक ने उपभोक्ताओं के भरोसे को बढ़ाने के साथ ही मानक उत्पादों की पेशकश की और ‘अपने ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) मानदंडों को आसान बनाया। इरडाई ने मार्च में कोविड-19 महामारी के फैलने के साथ ही इस बीमारी से संबंधित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती लोगों के दावों को तेजी से निपटाने के लिए कहा। इसके साथ ही भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) ने बीमा कंपनियों को निर्देश दिया कि कोरोना वायरस से संबंधित इलाज की लागत को कवर करने के लिए विशिष्ट उत्पादों को डिजाइन करें। इसके बाद अल्पकालिक कोरोना कवच पॉलिसी शुरू की गई।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर