'हमारा संविधान वह पहली किताब है...' अमित मिश्रा के ट्वीट के बाद क्यों ट्रोल हुए इरफान पठान ?

By अनुराग गुप्ता | Apr 22, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाद इरफान पठान अपने एक ट्वीट के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि इरफान पठान ने एक ट्वीट किया था। जिसके बाद लेग स्पिनर अमित मिश्रा का भी एक ट्वीट सामने आया और इसे इरफान पठान के ट्वीट का जवाब माना जा रहा है। हालांकि, अमित मिश्रा ने न तो इरफान पठान के ट्वीट को रिट्वीट कर कोई बयान दिया है और न ही उन्होंने इरफान पठान को टैग करते हुए ट्वीट किया। इसके बाद भी अमित मिश्रा के ट्वीट को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की कोच मैकुलम से हुई तीखी नोकझोंक, किसी को समझ नहीं आया बैटिंग ऑर्डर 

अमित मिश्रा ने ट्वीट किया कि मेरा देश, मेरा खूबसूरत देश, इसमें धरती का सबसे अच्छा देश बनने की संभावना है... अगर सिर्फ कुछ लोग यह समझ जाएं कि हमारा संविधान वह पहली किताब है जिसका अनुसरण किया जाना चाहिए।' आपको बता दें कि इरफान खान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस दिनों कमेंट्री कर रहे हैं और उनके ट्वीट पर अमित मिश्रा के ट्वीट को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे इसलिए भी है क्योंकि शुरुआती लाइनें एक-दूसरे के ट्वीट से मेल खाती हुई नजर आ रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया