Iran के IRGC कमांडर Ahmad Vahidi पहुंचे Missile City, बोले यह तो बस एक शुरुआत है

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2026

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) प्रमुख ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को एक नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच, मौजूदा सैन्य घटनाक्रम तो बस एक शुरुआत है।  IRGC के कमांडर-इन-चीफ अहमद वाहिदी ने कहा कि ईरान अपने दुश्मनों को और अधिक अपमानित होते देखेगा। उन्होंने यह बात IRGC की एक हथियार सुविधा के दौरे के दौरान कही, जिसे ईरानी मीडिया में 'मिसाइल सिटी' बताया गया है।

इसे भी पढ़ें: सैनिकों को लेकर भागा US, कुवैत पर हमले के बाद क्या हुआ?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान केवल मौजूदा गतिरोध को खत्म करने के लिए वाशिंगटन के साथ कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी समझौते में ईरान के राष्ट्रीय हितों की रक्षा होनी चाहिए और भविष्य में फिर से संघर्ष न होने का आश्वासन मिलना चाहिए। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी अखबार को दिए एक साक्षात्कार में अराघची ने कहा कि तेहरान मौजूदा न युद्ध, न शांति" वाली स्थिति में बने रहने के बजाय एक अच्छा, सम्मानजनक और स्थायी समझौता चाहता है। वाशिंगटन के साथ किसी भी संभावित समझौते के टिकाऊपन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, "आज कोई समझौता करने का क्या फायदा, अगर दो महीने बाद ही उसका उल्लंघन हो जाए और फिर से युद्ध शुरू हो जाए? 

इसे भी पढ़ें: Crude Oil ने बिगाड़ा खेल, भारत को लगा 19 अरब डॉलर का बड़ा झटका


अरागची ने बताया कि जून में हुए संघर्ष-विराम समझौते के महज 15 दिन बाद ही लड़ाई फिर से शुरू हो गई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेहरान केवल मौजूदा हालात से बचने के लिए कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा सिर्फ मौजूदा स्थिति से बचने के लिए हर समझौता स्वीकार करने लायक नहीं होता। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि किसी भी समझौते से एक और युद्ध को रोका जाना चाहिए, और इसमें ऐसी कोई रियायत नहीं होनी चाहिए जिसे वाशिंगटन अपनी जीत के तौर पर पेश कर सके। परमाणु मुद्दे पर, अरागची ने कहा कि ईरान 60 प्रतिशत तक संवर्धित यूरेनियम के अपने भंडार को लेकर बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए तैयार है, लेकिन उसने इस सामग्री को देश के बाहर भेजने की संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु संवर्धन पर एक "उचित" फॉर्मूला निकाला जा सकता है, लेकिन साथ ही जोर दिया कि इस मुद्दे को अन्य मांगों से अलग करके नहीं देखा जा सकता। इसे एक व्यापक समझौते का हिस्सा होना चाहिए, जो ईरान के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करे।

प्रमुख खबरें

PM-eBuses और Nitish Setu से सुगम होगा सफर, PM Modi ने Bihar को दिए 34470 करोड़

अब हैंडब्रेक खींचने की जरूरत नहीं! एक बटन से लॉक हो जाती है आपकी कार, जानें कैसे

एशिया कप Archery में भारत को नहीं मिला कोई स्वर्ण, 6 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा

WhatsApp New Feature: स्कूल और ऑफिस वालों के लिए WhatsApp का बड़ा अपडेट, जानें Organization फीचर की खासियत