इरकॉन-दिनेशचंद्र सयुक्त उद्यम बुलेट ट्रेन से जुड़ी परियोजना हासिल करने की दौड़ में सबसे आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

रेलवे की निर्माण इकाई इरकॉन और गुजरात की बुनियादी ढांचा कंपनी दिनेशचंद्र की संयुक्त उद्यम कंपनी अहमदाबाद और साबरमती में 18 किमी के पुल और हाई-स्पीड स्टेशनों के डिजाइन एवं निर्माण के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली इकाई के रूप में उभरी है।

इसे भी पढ़ें: न्यू मैंगलोर बंदरगाह में ट्रक पार्किंग टर्मिनल की आधारशिला, व्यापार विकास केंद्र का उद्घाटन हुआ

 

एनएचएसआरसीएल ने आणंद और साबरमती के बीच लगभग 18 किलोमीटर के पुल के डिजाइन और निर्माण समेत मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए अहमदाबाद और साबरमती में एचएसआर स्टेशनों के लिए वित्तीय बोलियां आमंत्रित की हैं।

बयान में कहा गया कि तकनीकी रूप से योग्य चार बोलीदाताओं की वित्तीय बोली खोली गई और इसमें इरकॉन-दिनेशचंद्र संयुक्त उद्यम कंपनी सबसे कम बोली लगाने वाले के रूप में उभरी।

एनएचएसआरसीएल ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच आगामी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए निर्माण गतिविधियों के हिस्से के रूप में गुजरात के नवसारी के पास एक कास्टिंग यार्ड के पहले खंड की भी शुरुआत की है।

इसे भी पढ़ें: अहमदाबाद के गांधी आश्रम से पत्रकार को हिरासत में लिया गया, कुछ घंटों बाद छोड़ा गया

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट