Iron Deficiency: पुरूषों में आयरन की कमी को दूर करने के लिए उपाय

By मिताली जैन | Feb 01, 2023

आमतौर पर, यह माना जाता है कि आयरन की कमी महिलाओं में ही होती है। यकीनन प्रसव के बाद होने वाली ब्लीडिंग और आहार में पोषक तत्व की कमी के कारण महिलाओं में यह समस्या होती है। लेकिन पुरूष भी इस समस्या से अनछुए नहीं हैं। ऐसे कई पुरूष होते हैं, जिन्हें आयरन की कमी की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन उन्हें इसका पता ही नहीं चलता। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पुरूषों में आयरन की कमी के लक्षण और उसे दूर करने के उपायों के बारे में बता रहे हैं-

पुरूषों के शरीर में आयरन की कमी होने पर कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं- 

- हमेशा थका हुआ और कमजोर महसूस करना

- सांस फूलना

- कमजोर याददाश्त व ध्यान एकाग्र करने में समस्या होना

- काम पर प्रदर्शन में गिरावट आना

- बार-बार संक्रमण होना

- कामेच्छा में कमी (सेक्स ड्राइव)

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में खांसी ने कर दिया है परेशान, तो अपनाएं ये आसान उपाय

आयरन की कमी के कारण है?

शरीर में आयरन की कमी के कुछ कारण हो सकते हैं। मसलन-

- पर्याप्त मात्रा में आयरन रिच फूड ना खाने से समस्या हो सकती है। आपका शरीर आयरन को स्टोर कर सकता है लेकिन इसे बना नहीं सकता। इसलिए अगर आहार में आयरन कम होता है तो इससे शरीर में आयरन की कमी हो सकती है।

- कई बार आयरन रिच फूड लेने के बाद भी उसे शरीर में अवशोषित करने में परेशानी होती है। गलत फूड कॉम्बिनेशन या फिर कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के कारण शरीर आयरन को अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है।

- कभी गंभीर चोट लग जाने के कारण अगर बहुत अधिक रक्त बह जाता है, तो भी शरीर में आयरन कम हो जाता है।

आयरन की कमी का इलाज करना

आयरन की कमी को दूर करने के लिए पहले आप एक बार डॉक्टर से मिलकर जांच अवश्य करवाएं। यह किसी अन्य गंभीर समस्या को जन्म दे सकता है। दवाइयों के सेवन के अलावा आप कुछ आसान उपायों को अपना सकते हैं। मसलन- 

- आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ अधिक खाएं

- आयरन को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में आपकी मदद करने के लिए विटामिन सी युक्त अधिक खाद्य पदार्थ खाएं।

- आयरन के साथ कैल्शियम रिच फूड ना खाएं। इससे शरीर में आयरन अवशोषित नहीं हो पाता है। 

- शरीर में आयरन की कमी हो दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स या लिक्विड का इस्तेमाल करें। 

- यदि आप आयरन सप्लीमेंट लेते हैं, तो आपको उन्हें कई महीनों तक और संभवतः अधिक समय तक लेने की आवश्यकता होगी। इसलिए, डॉक्टर से इस विषय में विस्तृत चर्चा करें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: कोई क्षेत्र नहीं खोया है, सभी पोस्ट भारतीय नियंत्रण में हैं, Arunachal Pradesh में चीनी घुसपैठ की खबरों पर Indian Army का स्पष्टीकरण

नशे में Pilot! Air India Phuket-Delhi उड़ान के कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव, बढ़ा दबाव

Shahi Kishmish Curry: घर पर झटपट बनाएं Shahi Kishmish Curry, हर कोई करेगा Delicious खाने की तारीफ

Monsoon Session: Kiren Rijiju बोले- 12 बिल पास, पर Debate न होने से दुखी