Indira Gandhi Death Anniversary: आयरन लेडी जिसने भारत को दी नई दिशा, राजनीति पर अमिट है इंदिरा गांधी की छाप

By अनन्या मिश्रा | Oct 31, 2025

भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्तूबर को गोली मारकर हत्याकर दी गई थी। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के दो अंगरक्षक बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने उनको गोली मार दी थी। इस दौरान इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थीं और उनकी हत्या उनके आवास पर हुई थी। इंदिरा गांधी सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि भारत की राजनीतिक दृढ़ता, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक थीं। इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष, निर्णय और दूरदर्शिता का अद्भुत संगम था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Sardar Vallabhbhai Patel Birth Anniversary: सरदार वल्लभभाई पटेल ने साकार किया था 'अखंड भारत' का सपना, ऐसे बने 'लौह पुरुष'

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री

जब देश अस्थिरता और आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तब इंदिरा गांधी ने मजबूत नेतृत्व के साथ भारत की बागडोर को संभालने का काम किया। वह साल 1966 में देश की पहली महिला पीएम बनीं। उन्होंने समाज के निचले तबके के उत्थान के लिए कई नीतियां बनाईं और गरीबी हटाओ अभियान चलाकर जनता के मन में उम्मीद जगाई। 

भारत-पाक युद्ध और बांग्लादेश की आजादी

पीएम इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को हराया और फिर बांग्लादेश का जन्म हुआ था। इस विजय ने इंदिरा गांधी को 'आयरन लेडी ऑफ इंडिया' बना दिया था। साल 1974 में इंदिरा गांधी ने भारत को परमाणु शक्ति से संपन्न देशों की श्रेणी में लाकर खड़ाकर दिया। यह भारत के आत्मनिर्भर होने की दिशा में उनका एक ऐतिहासिक कदम माना जाता था।

आपातकाल

वहीं साल 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लगाया था। यह उनके राजनीतिक जीवन का सबसे विवादित निर्णय माना जाता रहा। हालांकि उनके इस निर्णय की काफी आलोचना हुई, पर इंदिरा गांधी के समर्थकों ने इसको देश की स्थिरता बनाए रखने का प्रयास माना।

मृत्यु

वहीं 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा गांधी की अपने ही अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्याकर दी गई थी। आज भी इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की सबसे दमदार और सशक्त महिला नेताओं में गिनी जाती हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर