अपूरणीय क्षति, लता मंगेशकर जी आने वाले युगों तक लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी - गृह मंत्री अनिल विज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

चंडीगढ़ ।  गृह मंत्री अनिल विज ने भारत रत्न गायिका कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया और इसे संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।  विज ने आज ट्वीट करके कहा कि ‘भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका शरीर जरूर पंचतत्व में विलीन हो जाएगा परन्तु आने वाले युगों तक वह लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी, उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि‘।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के खिलाड़ी अब क्रिकेट में भी कर रहे देश व प्रदेश का नाम रोशन : मुख्यमंत्री

 

गौरतलब है कि रविवार सुबह 92 वर्षीय भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर जी का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया था। वह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ थी और अस्पताल में दाखिल थी।

राष्ट्रीय शोक के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रोहतक दौरा स्थगित

इसे भी पढ़ें: खराब फसलों के नुकसान का मुआवजा देने के लिए 561.11 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत

राष्ट्रीय शोक के चलते मुख्यमंत्री  मनोहर लाल का रोहतक का दो दिवसीय दौरा स्थगित कर दिया गया है ।  रोहतक के उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया है कि स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर केंद्र सरकार ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसी के चलते मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का रोहतक दौरा स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिवंगत लता मंगेशकर को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार आरक्षण मामला, हरियाणा सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि दो दिवसीय रोहतक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को 6 फरवरी को हिसार रोड एवं पुरानी सब्जी मंडी रोड पर स्थित दुकानों के पुनर्निर्माण का शिलान्यास करना था। इसके साथ ही सेक्टर 21 में महाराजा अग्रसेन सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना था। जबकि 7 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करनी थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल राष्ट्रीय शोक के चलते मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित किया गया है और जल्द ही उनके रोहतक दौरे की नई तिथि जारी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump Stock Market: ट्रंप ने किए 1000 सौदे, 263 करोड़ डॉलर के बड़े लेनदेन का खुलासा

Jammu Kashmir में PM Modi के आने के बाद बदला लोगों का नजरिया: Jitendra Singh

Odisha Weather: IMD ने पांच जिलों में जारी की Red Warning, 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Ukraine में Corruption पर छिड़ी रार, पूर्व रक्षा मंत्री Fedorov ने जेलेंस्की से मांगे तीखे जवाब