व्हाइट हाउस ने कहा- ‘गैरजिम्मेदाराना’ तरीके से लीक हुईं खबरों से अमेरिका को हुआ नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2020

वाशिंगटन। रूस के अमेरिका के सैनिकों की हत्या कराने के लिए तालिबान से जुड़े आतंकवादियों को कथित तौर पर इनाम देने की खबरों को खारिज करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि मीडिया में आ रही ‘‘गैर जिम्मेदाराना’ और ‘‘त्रुटिपूर्ण’’ खबरों ने न केवल विधिवत चुने गए अमेरिकी राष्ट्रपति के पद को कमजोर किया बल्कि खुफिया सूचनाएं एकत्र करने की देश की क्षमता को भी प्रभावित किया है। गौरतलब है कि ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने सबसे पहले एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता के बीच रूसी सैन्य खुफिया इकाई गुप्त रूप से तालिबान से जुड़े आतंकवादियों को अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों सहित गठबंधन सेनाओं को निशाना बनाने पर इनाम देने की पेशकश कर रही है। इसके बाद बाकी मीडिया मंचों पर भी ऐसी ही खबरें प्रकाशित की गईं।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद