By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2018
मुम्बई। अभिनेता इरफान खान पीलिया से पीड़ित पाये गये है। उनके प्रवक्ता द्वारा जारी एक रिलीज के अनुसार 51 वर्षीय अभिनेता, जिन्हें अपनी अमेजॉन प्राइम सीरिज की शूटिंग के लिए चंडीगढ रवाना होना था, अब समुचित इलाज के लिए यहीं रूकेंगे।
इरफान को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। अभिनेता को अपनी नई फिल्म ‘‘ब्लैकमेल’’ का प्रमोशन शुरू करना था। वह पीलिया के इलाज के बाद अपनी ‘‘हिन्दी मीडियम 2’’ की शूटिंग शुरू करेंगे।