By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020
मुम्बई।अभिनेता इरफान खान की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ 2021 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ‘पैनोरामा स्पॉटलाइट’ के निर्माता एवं निर्देशक’ अभिषेक पाठक ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम इस फिल्म को दर्शकों को भारतीय सिनेमा के प्रिय सितारे को श्रद्धांजलि देने के रूप में पेश करेंगे। ’’ ‘पैनोरामा एंड 70एमएम’ ही फिल्म को 2021 की शुरुआत में भारत में रिलीज करेगा।