Asim Munir लेने वाले हैं आसिफ अली जरदारी की जगह? पाकिस्तान सरकार की तरफ से आया हैरान करने वाला जवाब

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2025

गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने गुरुवार को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को इस्तीफ़ा देने के लिए कहे जाने की अफवाहों का खंडन करते हुए इसे एक दुर्भावनापूर्ण अभियान करार दिया। नक़वी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और सेना प्रमुख को निशाना बनाकर चलाए जा रहे इस दुर्भावनापूर्ण अभियान के पीछे कौन है, इसकी हमें पूरी जानकारी है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि राष्ट्रपति को इस्तीफ़ा देने के लिए कहे जाने या सेना प्रमुख के राष्ट्रपति पद संभालने की आकांक्षा रखने के बारे में न तो कोई चर्चा हुई है और न ही ऐसा कोई विचार है।

इसे भी पढ़ें: Modi ने पाकिस्तान पर फिर दागा वॉटर बम, 14 शहरों में कोहराम, शरीफ का बंगला भी बाढ़ में बहने वाला है?

इससे पहले आज, पीएमएल-एन के सीनेटर इरफान सिद्दीकी ने भी जरदारी के इस्तीफे की खबरों का खंडन किया। जियो न्यूज के कार्यक्रम जियो पाकिस्तान में बोलते हुए, उन्होंने कहा: जरदारी के इस्तीफे, इमरान के बेटों के आने, नवाज शरीफ के अदियाला जाने की खबरें... ये खबरें नहीं हैं। ये फर्जी, झूठी खबरें हैं।

प्रमुख खबरें

ANTF ने Mathura में पकड़ा सवा करोड़ रुपये का गांजा, पांच तस्कर गिरफ्तार

Tamil Nadu CM Vijay ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का किया विस्तार, 3 मुफ्त सिलेंडर का ऐलान

Treesa-Gayatri ने खत्म किया 15 साल का इंतजार, Saina बोलीं- शानदार प्रदर्शन

MAHAKALI: Shukracharya War Cry Teaser | अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार छाया, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म