मनीष सिसोदिया ने अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे को लेकर भाजपा से पूछा सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर मंगलवार को केन्द्र पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या भाजपा का इन क्षेत्रों को नियमित करने का वादा सिर्फ एक ‘‘जुमला’’ है। केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को ट्वीट किया था कि क्या उपमुख्यमंत्री नहीं जानते हैं कि अधिसूचना में कहा गया है कि स्वामित्व का अधिकार देने के वास्ते कॉलोनियों का नियमितीकरण जरूरी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का AAP सरकार पर हमला, दिल्ली को केंद्र की योजनाओं से वंचित रखने का लगाया आरोप

सिसोदिया ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आप (पुरी) यह जानते होंगे। अब, लोगों को गुमराह करना बंद करें। अब आप लोगों के मकानों की रजिस्ट्री होने के रास्ते में अन्य बाधाएं पैदा नहीं कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यदि अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित नहीं किया जाएगा, तो इस मुद्दे को लेकर पूरा अभियान सिर्फ एक ‘‘जुमला’’ है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का चुनावी वादा, कहा- दिल्ली को अगले पांच साल में प्रदूषण-मुक्त बनायेंगे

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘अब, आप कह रहे है कि अवैध कॉलोनियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। यानी आप कह रहे हैं कि अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने की आपकी घोषणा और भाजपा का पूरा अभियान भी ‘जुमला’ था।’’

प्रमुख खबरें

US-Israel-Iran War Day 17 Updates: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला, UAE ने हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदी हटाई

मैं एक धार्मिक हिंदू हूं, Telangana CM Revanth Reddy ने अनंतगिरि पहाड़ियों पर भव्य मंदिर की योजना बनाई

Kalpana Chawla Birth Anniversary: भारत की पहली महिला Astronaut, जिसने Space में जाकर दुनिया को चौंका दिया था

Iran-Israel Conflict: क्या परमाणु हमला करेगा इजराइल? Donald Trump के बयान से दुनिया में हलचल