Tulsi Plant: तुलसी के पौधे से चींटियां निकलने पर मिलता है शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

By अनन्या मिश्रा | May 23, 2025

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय और पवित्र माना जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि यदि तुलसी का पौधा घर में लगाया जाए, तो इससे घर में सकारात्मकता, सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। वहीं भगवान विष्णु को भी तुलसी का पौधा अतिप्रिय है। हालांकि अगर तुलसी के पौधे में किसी तरह की कोई समस्या होती है, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संकेत होता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे का सूखना, कीट-कीड़े लगना और बेमौसम पत्तों का झड़ना सही नहीं होता है।

ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक तुलसी के पौधे का सूखना एक संकेत माना जाता है। वहीं इस पौधे पर चींटी या कीड़ों का लगना भी शुभ और अशुभ माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि तुलसी के पौधे से चींटियों के निकलने का क्या मतलब होता है।

तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। लेकिन जब इस पौधे से चींटियां निकलने लगे, तो इसे विशेष संकेत माना जाता है। हालांकि यह पूरी तरह से चींटियों के रंग और उनकी गतिविधियों पर निर्भर करता है। ज्योतिष और वास्तु में काली चींटियों को शनि और राहु तो वहीं लाल चींटियों को मंगल ग्रह से जोड़कर देखा जाता है।

काली चींटियां

बता दें कि ज्योतिष और वास्तु में तुलसी के पौधे से काली चींटियां निकला अशुभ संकेत होता है। यदि तुलसी के पौधे से काली चींटियां निकल रही हैं, तो घर में आर्थिक संकट, राहु की महादशा और शनि दोष हो सकता है। वहीं यदि पौधे में काली चींटियों ने अंडे दे दिए हैं, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा के संचार का संकेत हो सकता है। वहीं तुलसी के पौधे से यदि काली चींटियों की रेल निकलती है, तो परिवार में धन हानि या आर्थिक संकट का संकेत हो सकता है।

तुलसी के पौधे से काली चींटियों का निकलना परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव या झगड़े की भी संभावना हो सकती है। या फिर यह परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य बिगड़ने का भी संकेत हो सकता है।

लाल चींटियां

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तुलसी के पौधे से लाल चींटियों का निकलना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक तुलसी के पौधे से लाल चींटियां निकल रही हैं, तो यह घर में धन आगमन का संकेत हो सकता है।

तुलसी के पौधे से लाल चींटियों का निकलकर आना किसी सफलता या फिर अच्छे समाचार का भी संकेत हो सकता है। यह परिवार में किसी बड़ी खुशखबरी और सुख-शांति आने का भी संकेत होता है।

धार्मिक मान्यता है कि यदि लंबे समय से कोई काम अटक रहा है, या फिर कोई काम पूरा नहीं हो पा रहा है। वहीं यदि तुलसी के पौधे के आसपास लाल चींटियां दिखाई देने लगें, तो यह कार्यों में सफलता और समृद्धि बनने का संकेत हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि तुलसी के पौधे में लाल चींटियों ने अंडे दिए हैं या फिर पौधे को नुकसान पहुंचाना शुरूकर दिया है। तो यह मंगल ग्रह के खराब होने के संकेत होते हैं। वहीं तुलसी के पौधे में चींटियों का मरना भी अशुभ माना जाता है। यह घर में किसी बड़ी परेशानी के आने का संकेत हो सकता है।

तुलसी के पौधे से चींटियां निकलने पर क्या करें

अगर तुलसी के पौधे से चींटियां निकल रही हैं, तो आप पौधे पर हल्दी पर छिड़काव कर सकते हैं। क्योंकि हल्दी को गुरु ग्रह का प्रतीक माना जाता है और तुलसी का साथ मिश्रण होने पर घर-परिवार में सुख-समृद्धि आ सकती है।

वहीं अगर तुलसी के पौधे से चींटियां निकल रही हैं, तो मिट्टी बदलना भी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि अगर चींटियां पौधे की मिट्टी में अंडा देती हैं या फिर मर जाती हैं, तो इससे अशुभता बढ़ सकती है।

प्रमुख खबरें

Congress प्रदेश अध्यक्ष Aradhana Mishra का दावा, UP में 2027 चुनाव जीतकर INDIA गठबंधन बनाएगा सरकार

DRI ने Hyderabad Airport पर पकड़ी 1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा, दो गिरफ्तार

United Nations Day 24 अक्टूबर: विश्व शांति के लिए हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

Avengers Doomsday MLB Teaser Release | मिस्टर फैंटास्टिक ने फेंकी पहली पिच, स्टीव रोजर्स और थोर की नई झलकियों ने बढ़ाया रोमांच