चेहरे पर बेसन और हल्दी लगाना कितना सही होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 19, 2024

सुंदरता और चेहरे के निखार के लिए कई बार लोग बेसन और हल्दी लगाते हैं। बेसन और हल्दी को हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। हर भारतीय घरों मे अधिकतर लोग अपने स्किन केयर रुटीन में बेसन और हल्दी जरुर शामिल करते हैं। क्योंकि, बेसन और हल्दी में मौजूद गुण त्वचा के संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि, हल्दी और बेसन रोजाना इस्तेमाल करना कितना सही है, आइए आपको बताते है इस पर ब्यूटी एक्सर्ट पूजा गोयल का क्या कहना है?

अक्सर यह सवाल उठता है क्या चेहरे पर रोजाना बेसन और हल्दी लगा सकते है? हां बिल्कुल, आप अपने चेहरे पर रोजाना बेसन और हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। बेसन और हल्दी का फेस पेक, त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। बेसन और हल्दी का पैक, स्किन के दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। इसलिए आपको अपने चेहरे बेसन और हल्दी का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए। 

कैसे चेहरे पर लगाएं बेसन और हल्दी?

सबसे पहले आप 2 चम्मच बेसन लें, इसमें चुटकीभर हल्दी और दही मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 -15 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद आपके चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज जरुर करें। 

बेसन और हल्दी पैक के फायदे

- बेसन और हल्दी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इसे अपने चेहरे पर जरुर लगाएं।

- इसे लगाने से त्वचा की रंगत में सुधार होती है।

- बेसन और हल्दी त्वचा  के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। 

- अगर आपके चेहरे पर एक्ने या पिंपल्स की समस्या है, तो बेसन और हल्दी जरुर लगाएं।

- यह त्वचा के ब्लैकहेड्स और व्हाइटेहड्स को भी रिमूव करता है। 

प्रमुख खबरें

टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, मारपीट, गाली-गलौज और स्त्रीधन हड़पने का आरोप

India-China Relation क्या वाकई सुधर रहे हैं? चीन में रह रहे भारतीयों ने चौंकाने वाला सच उजागर किया है!

Vadodara के Manjalpur में BJP की बादशाहत कायम, Satish Patel ने उपचुनाव जीता

Khatron Ke Khiladi 15 | रबर की गोलियों के दर्दनाक स्टंट से घायल हुए Gaurav Khanna, पीठ पर पड़े निशान देखकर फैंस हैरान और परेशान