रोजाना डिटॉक्स वॉटर पीना सेफ है होता है क्या? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 21, 2025

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए डिटॉक्स वॉटर जरुर पीते हैं। डिटॉक्स वॉटर एक ऐसा पानी होता है, जिसमें हम फल-सब्जियां रात भर के लिए काटकर छोड़ देते हैं। सुबह इसी पानी का सेवन करते हैं, जिसे हम डिटॉक्स वॉटर के नाम से जानते हैं। इसमें कोई दोहराए नहीं डिटॉक्स वॉटर बॉडी के लिए रिफ्रेशिंग होता है, इसमें कम कैलोरी होती है। डिटॉक्स पानी पीने से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं और वजन कम करने में भी सहायक करता है। ओवरऑल हेल्थ के लिए डिटॉक्स वॉटर काफी फायदेमंद होती है। लेकिन रोजाना डिटॉक्स वॉटर पीने से सेफ है या नहीं, आइए आपको बताते हैं।

क्या रोज डिटॉक्स वॉटर पीना सेफ होता है

हां, बिल्कुल रोजाना डिटॉक्स पानी पीने हेल्दी होता है। इसमें मुख्य रुप से किसी भी तरह का आर्टिफिशियल स्वीटनर जैसा कुछ भी केमिकल प्रोडक्ट यूज नहीं होता है। यह पानी मीठा नहीं होता है। डिटॉक्स वॉटर पीने से बॉडी हाइड्रेट होती है और यह किसी मेजिकल कलींजर की तरह काम करता है। इसके सेवन से हमारे बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। डिटॉक्स वॉटर में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व होते हैं, जिसका हमारी ओवर ऑल हेल्थ पर असर अच्छा असर पड़ता है। एक रिसर्च के मुताबिक, पूरे दिन में सिर्फ डिटॉक्स वॉटर पीना काफी नहीं है। इससे आपके शरीर को फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है। वहीं, किडनी के मरीजों के लिए भी डिटॉक्स वॉटर पीना नुकसानदायक हो सकता है।

डिटॉक्स वॉटर रोज पीने के फायदे

हाइड्रेशन में सुधार

अक्सर लोग तब तक पानी नहीं पीते जब तक उन्हें प्यास न लगे, जबकि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए हाइड्रेशन आवश्यक होता है। ऐसे में डिटॉक्स वॉटर पीना एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इससे न सिर्फ शरीर में पानी की कमी पूरी होती है, बल्कि शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट भी बना रहता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

डिटॉक्स वॉटर में नींबू, खीरा, पुदीना और बेरीज जैसे फलों व जड़ी-बूटियों से बनता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसलिए, जब आप रेगुलर डिटॉक्स वॉटर पीते हैं, तो इनमें मौजूद तत्व आपके शरीर तक पहुंचते हैं।

पाचनतंत्र बेहतरीन होता है

कई लोग डिटॉक्स वॉटर में अदरक और पुदीना जैसी प्राकृतिक चीजें मिलाकर पीते हैं। ये दोनों ही तत्व पाचन को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते हैं। अदरक और पुदीना के सेवन से पेट की गैस, भारीपन और सूजन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। इसके अलावा, डिटॉक्स वॉटर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी सक्रिय रहता है और पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है।

प्रमुख खबरें

पीठ में छुरा या वफादारी का कत्ल?... मंत्री ज़मीर अहमद खान के कथित ऑडियो लीक से हिली कांग्रेस

Chandi Ki Chudi: Silver Bangles का नया Fashion Trend, ये Latest Designs आपको देंगे Royal Look

फिरोजाबाद में सनकी आशिक ने डेढ़ साल के मासूम को 8 बार सड़क पर पटका, नाली में फेंकी बच्चे की लाश, रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज

8 लाख Followers, फिर भी कार का लालच? Lucknow में Influencer पति पर पत्नी मानसी की हत्या का केस