उप्र में 15 अप्रैल को खुलेगा लॉकडाउन, इसकी संभावना अभी बहुत स्पष्ट नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को 15 अप्रैल से खोले जाने की खबरों के बीच राज्य सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि लॉकडाउन खोला जाएगा तो यह देखा जाएगा कि हमारा प्रदेश 'कोरोना वायरस मुक्त' है या नहीं। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं से कहा, '15 अप्रैल को लॉकडाउन खुलेगा, जैसा कि मीडिया में रिपोर्ट आ रही है, ऐसी संभावना अभी बहुत स्पष्ट नहीं है।' उन्होंने कहा, 'तबलीगी जमात के जो मामले आये हैं, उनके कारण संवेदनशीलता बढ़ी है और प्रदेश में जब तक एक भी मामला कोरोना वायरस का बच जाता है, लॉकडाउन नहीं खोलेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: बंगाल में कोरोना से मौतों पर सियासी संग्राम, मालवीय पर TMC ने किया पलटवार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच की सुविधा मजबूत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में जांच सुविधा नहीं होगी, वहां ‘टेस्टिंग कलेक्शन सेंटर’ बनाएंगे। अवस्थी ने अपील करते हुए कहा, ‘‘किसी भी जनपद में धर्मस्थल या अन्य स्थान पर कोई भी रह गया है, जो संदिग्ध है, जिसकी तबियत खराब है या जिसने बीमार व्यक्ति के साथ संपर्क किया है, विलंब न करे क्योंकि जितना विलंब करेंगे, प्रदेश उतना पीछे रहेगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: संघ ने मोदी सरकार को सराहा, तबलीगी जमात पर किया कटाक्ष

उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात के आंकड़ों की वजह से कोरोना वायरस के जो मामले बढ़े हैं, वह चिन्ता का विषय हैं इसलिए लॉकडाउन पर फिर विचार करना होगा कि 14 अप्रैल के बाद खुल पाएगा या नहीं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जैसे ही लॉकडाउन खोला जाएगा तो सुनिश्चित किया जाएगा कि हमारा प्रदेश कोरोना वायरस से मुक्त हो। हालांकि अभी संभावना नहीं है कि लॉकडाउन जल्दी खुल पाएगा।

प्रमुख खबरें

तुर्किये के अंताल्या में COP31 शिखर सम्मेलन शुरू, पेरिस जलवायु लक्ष्यों और फंडिंग पर मतभेद

Ladakh में ठंड और परिसीमन विवाद के बीच LAHDC चुनाव टालने की मांग, करगिल में 10 नवंबर को बंद

Tamil Nadu में दीपावली पर SSI समेत 10 लोगों की हत्या, विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Turkiye Steel Plant में क्रेन गिरने से जोरदार धमाका, 16 कर्मियों की जान गई