UP के विकास के दावे की क्या है हकीकत? योगी सरकार के मंत्री समेत विपक्ष के नेताओं से ही जानें

By अभिनय आकाश | Oct 26, 2021

सूत्रों नहीं, तथ्यों के हवाले से रिपोर्टिंग के लिए मशहूर प्रभासाक्षी का सफर दिल्ली में एक छोटे-से कार्यालय से शुरू हुआ था और इन बीस वर्षों में जम्मू-कश्मीर से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर के कई राज्यों तक हमारी शाखाएं पहुँच चुकी हैं। आज हिंदीभाषी राज्यों के विभिन्न शहरों में तो प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के ब्यूरो हैं ही साथ ही हमने दक्षिणी, पश्चिमी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अपनी पकड़ बनाना शुरू कर दिया है। यह प्रभासाक्षी का सौभाग्य है कि आरम्भकाल से ही इसे देशभर के हिंदी लेखकों और पत्रकारों का साथ मिला है और इसी टीम भावना का मजबूती से प्रदर्शन करते हुए हम अपना मुकाम बनाने में तेजी से सफल हुए हैं। भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम की 20वीं वर्षगाँठ पर आयोजित विचार संगम कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विकास के दावे की क्या है हकीकत के बारे में अतिथिगणों ने अपने विचार रखें। 

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह- विकास बोलने से नहीं दिखने से होता है। साढ़े चार साल में सीएम के नेतृत्व में विकास के कई सारे कार्य हुए। लोगों को किस प्रकास से गरीबी से ऊपर लेकर आना है। वन डिस्चटक वन प्रोडक्ट लेकर आए। महिलाओं युवाओं के लिए भी योजना लेकर आए। युवा शिक्षकों के लिए लैपटॉप, स्मार्टफोन दिया जा रहा है। कल पीएम भी बोल गए कि आने वाले वक्त में यूपी 1 नं राज्य बनने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार कर रही अल्पसंख्यकों का विकास: राजीव रंजन

कैबिनेट मंत्री रविंद्र जयसवाल- स्टाप विभाग को देश स्तर पर सम्मानित किया गया है। कैशलेस रजिस्ट्री हो रही है। कोई व्यक्ति रजिस्ट्री करने जाएगा तो वो रिकार्ड पेपर चेक करने की जगह नेट पर चेक कर सकता है। करप्शन 0 पर जोर देने से यूपी की रिवन्यू 11 हजार करोड़ से 18 हजार करोड़ पहुंच गया है। 

मोहसिन रजा (राज्य मंत्री)- पिछली सरकारों में अल्पसंख्यकों का दोहन किया गया। बहुत सारे ऐसे मदरसे थे जो अस्तित्व में ही नहीं थे और उनके नाम पर सरकार पैसा देती थी। 7 हजार ऐसे मदरसे थे जिनका वास्तविकता में कोई अस्तित्व नहीं था और पैसा जाता था। हमने पोर्टल बनाया। भ्रष्टाचार की दीमक को साफ करते हुए इसे आगे बढ़ाया। 

अतुल गर्ग (राज्य मंत्री)- 8 हजार डॉक्टरों की जगह 18 हजार डॉक्टरों का हो जाना क्या छोटी बात है? कोरोना काल के दौरान पिछले छह महीने के दौरान 80 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो जाना कोई अस्पताल ऐसा नहीं जहां दवाईयों की कमी बताई गई हो। उत्तर प्रदेश में सरकारी 528 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट का लग जाना। ये संवेधनशीलता योगी सरकार में है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी राज में मुसलमानों का हुआ विकास, महिलाओं को धुंए से मिली आजादी: शाजिया इल्मी

रीता बहुगुणा जोशी, सांसद- किसी भी प्रदेश की ग्रोथ उसकी जीडीपी से देखी जाती है। जिस तरह से केंद्र का जीडीपी होता है। वैसे ही प्रदेश का भी होता है। आज पूरे देश में कोविड के जहर से मोदी जी ने पूरी अर्थव्यवस्था को बचाया। उत्तर प्रदेश की स्टेट जीडीपी 8.5 है। 

राजेंद्र अग्रवाल, सांसद- उत्तर प्रदेश में जो भी कुछ हुआ है वो ऐतिहासिक है। पूरे प्रदेश का चित्र बदल गया है। किसी भी क्षेत्र के अंदर देखें तो कानून व्यवस्था में काफी बदलाव आया है।

बृज लाल, सांसद- पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री देखा जिसकी निष्ठा और ईमानदारी पर कोई व्यक्ति ऊंगली नहीं उठा सकता। कई ऐसे भी मुख्यमंत्री देखें जहां भ्रष्टाचार सीधे वहीं से शुरू होता था। वो दौर भी रहा जब बड़े-बड़े अपराधी माननीय भी बनाए गए। 

आचार्य प्रमोद कृष्णम, कांग्रेस- 2017 में जब बीजेपी की सरकार बनी तो लोगों को ये उम्मीद थी कि  बड़ा परिवर्तन यूपी में आएगा। उम्मीद थी कि बेरोजगारी कम होगी, कानून व्यवस्था सुधरेगी। लेकिन कोई भी उम्मीदें पूरी नहीं हुई। उत्तर प्रदेश की जो संस्कृति और सभ्यता थी, अमन शांति और गंगा जमुनी तहजीब का मैसेज खराब हो गया है। 

राकेश टिकैत- विकास कहीं नहीं दिख रहा। बस विकास के होर्डिंग दिल्ली और गुजरात में लगे हैं। 

 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला