क्या मुंबई बनने वाला है केंद्र शासित प्रदेश? प्रजेंटेशन गृह मंत्रालय को सौंपा गया, जानें किसने किया ये बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2022

महाराष्ट्र में बीजेपी और सत्ताधारी शिवसेना के बीच सियासी घमासान जारी है। ईडी द्वारा संपत्ति अटैच किए जाने के बाद से ही संजय राउत बीजेपी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। वहीं हाल ही में हुए गोवा विधानसभा चुनाव में फोन टैपिंग का आरोप लगाने वाले शिवसेना नेता संजय राउत आज पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। कोलाबा पुलिस ने उन्हें संबंधित मामले में बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है। लेकिन इन सब के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बीजेपी पर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का प्लान बनाने के आरोप लगाए हैं। शिवसेना प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने किरीट सोमैया और उनके कुछ लोगों पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश का गंभीर आरोप लगाया है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने कोल्हापुर के मतदाताओं को सीधे ईडी के नाम पर धमकाया: नाना पटोले

संजय राउत ने कहा कि इन लोगों ने गृह मंत्रालय को प्रेजेंटेशन दिया है। इसकी शुरुआत मुंबई के कुछ अमीर लोगों, बीजेपी नेताओं और बिल्डरों की मिलीभगत से हुई और इसका नेतृत्व किरीट सोमैया कर रहे हैं। मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश कैसे बनाया जाए, इस पर बीजेपी के पांच लोगों ने मुंबई में प्रेजेंटेशन तैयार किया है और इसके  सरगना किरीट सोमैया हैं। संजय राउत ने कहा कि कुछ करके वे मुंबई पर मराठी लोगों के अधिकार और अधिकार छीन लेना चाहते हैं। मुंबई को अलग करना चाहते हैं और मुंबई पर एक केंद्रीय राज्य लाना चाहते हैं। इसके साथ ही राउत ने किरीट सोमैया को पागल बताया है।

प्रमुख खबरें

कोच गौतम गंभीर Asian Games की तैयारी के लिए संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को देंगे मौका

Churchgate में Ameesha Patel के घर हुई 5 लाख रुपये की चोरी, मां की शिकायत पर नौकर पकड़ा गया

Mirzapur The Movie ने घरेलू Box Office पर बटोरे 180 करोड़ रुपये से अधिक

Newspaper DIY Ideas: रद्दी Newspaper से बनाएं खूबसूरत Home Decor आइटम्स, अपनाएं आसान तरीके