अब Operation Tiger 2.0 शुरू होने वाला है? शिंदे गुट का दावा, UBT के 14 विधायक बगावत के लिए तैयार हैं

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2026

महाराष्ट्र की राजनीति में "ऑपरेशन टाइगर" के दूसरे चरण को लेकर फिर से अटकलें शुरू हो गई हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दावा है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। हालांकि, उद्धव गुट ने इन दावों को बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया है। यह घटनाक्रम ठाकरे के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही 6 सांसदों ने उद्धव गुट से बगावत कर शिंदे गुट का दामन थाम लिया था।  सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले शिवसेना (UBT) के तीन-चार विधायकों ने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी और बताया था कि 12 से 14 विधायकों का एक समूह उनके गुट में शामिल होने का इच्छुक है। हालांकि, दोनों ही पक्षों की ओर से इस कथित मुलाकात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें: Uddhav Thackeray के Ram Mandir चंदे की 4 KG चांदी कहाँ? Sanjay Raut ने ट्रस्ट पर उठाए सवाल

शिंदे गुट का अब दावा है कि शिवसेना (UBT) के 20 में से 14 से 16 विधायक पार्टी के संपर्क में हैं। हालांकि, शिंदे और उनके नेता इस बात पर जोर देते हैं कि वे विधायकों को तोड़ने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि विधायक खुद ही उनसे संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में और विधायक उनके गुट में शामिल हो सकते हैं। इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक उद्धव ठाकरे के संपर्क में हैं और उन्होंने पार्टी में फूट की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि MVA की बैठक में शामिल न होने वाले विधायकों ने निजी कारणों से अपनी गैर-मौजूदगी के बारे में नेतृत्व को पहले ही सूचित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju ने Rahul Gandhi पर कसा तंज, अरुणाचल की तेज नदियों में तैराकी के लिए चाहिए ट्रेनिंग

Congress दफ्तर के बाहर क्यों लगे Rahul Gandhi के Batman वाले पोस्टर?

Deepender Hooda बोले- Sajjan Kumar को रोल मॉडल नहीं कहा, राजनीति करने का लगाया आरोप

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर 3 गांठों का क्या है Vedic महत्व? Astrology से जानें लाभ