Trump के Board Of Peace के न्योते को PM Modi ने ठुकराया? नेतन्याहू क्यों रह गए सन्न

By अभिनय आकाश | Jan 19, 2026

मिडिल ईस्ट के लिए शांति की पहल पर भारत की एक बड़ी भूमिका रहने वाली है और एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भारत को अब मिली है। दरअसल अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय शांति पहल में शामिल होने का न्योता दिया है। इस पहल का मकसद मिडिल ईस्ट में शांति को मजबूत करना और गजा संघर्ष को खत्म करना है। पत्र में यह कहा गया कि अमेरिका पहले ही इस मुद्दे पर एक 20 तय योजना पेश कर चुका है जिसे कई देशों का समर्थन भी मिला है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी इसे मंजूरी दी है और अब इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए बोर्ड ऑफ पीस नाम की एक नई अंतरराष्ट्रीय संस्था बनाई जाएगी के तौर पर शामिल होगा। भारत समेत कई बड़े देश इसमें शामिल होने वाले हैं और अमेरिका यह चाहता है कि भारत इस ऐतिहासिक प्रयास में अहम भूमिका निभाए और इसके लिए प्रेसिडेंट ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है और इस शांति बहाली के लिए सदस्य देश के तौर पर शामिल किए जाने की योजना है। 

इसे भी पढ़ें: बिना मोदी गाजा पर नहीं होगा फैसला! ट्रंप ने किया इनवाइट, पीस बोर्ड में भारत का रोल क्या रहने वाला है?

इस पहल से जुटाई गई रकम गजा में पुनिर्माण में इस्तेमाल की जाएगी। 

बताया जा रहा है कि बोर्ड में दुनिया के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। वाशिंगटन आने वाले दिनों में इसके अंतिम सदस्यों की सूची जारी कर सकता है। यह ऐलान स्विट्जरलैंड के दावोस में होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक के दौरान भी हो सकता है।  जिन अन्य नेताओ को निमंत्रण भेजे जाने की पुष्टि हुई है, उनमे कनाडा के पीएम मार्क कार्नी, इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी और तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दआन शामिल है। पाकिस्तान ने कहा कि पीएम शहबाज शरीफ को भी बोर्ड में शामिल होने का पत्र मिला है।  इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा को लेकर बने पैनल पर आपत्ति जताने के बाद रविवार को अपनी सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार की बैठक बुलाई। नेतन्याहू कार्यालय ने कहा कि बोर्ड की सरचना इस्त्राइल से परामर्श किए बिना तय की गई है और यह नीति के विपरीत है।

प्रमुख खबरें

Barcelona का Julian Alvarez पर बड़ा दांव, President Laporta बोले- डील के लिए आखिरी समय तक करेंगे इंतज़ार

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट

US Open में Serena Williams की वापसी, Carlos Alcaraz के साथ मिक्स डबल में पेश करेंगी बड़ी चुनौती