क्या राजद का अध्यक्ष बनने जा रहे तेजस्वी? लालू यादव ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Feb 05, 2022

पिछले तीन-चार दिनों से इस बात की अटकलें जोरों पर है कि लालू यादव अपनी राजनीतिक विरासत तेजस्वी यादव को सौंपने जा रहे हैं। इसी कड़ी में लालू यादव अब पार्टी अध्यक्ष का कमान भी तेजस्वी यादव को सौंप देंगे। आज इसी को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव से सवाल किया गया। लालू यादव ने साफ तौर पर कहा कि वह मूर्ख लोग हैं जो यह बात फैला रहे हैं। जो भी होगा सभी को पता चल जाएगा। इसका मतलब साफ है कि फिलहाल लालू यादव ने तेजस्वी यादव के पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों को खारिज कर दिया है। लालू यादव ने कहा कि मैं ही अभी पार्टी का सारा काम देख रहा हूं। इससे पहले लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी मीडिया में चल रही अटकलों को खारिज कर दिया था। राबड़ी देवी के मुताबिक यह झूठी खबर थी जिसे मीडिया में खूब चलाया जा रहा था। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी इस बात को खारिज कर दिया था। तेज प्रताप यादव ने कहा था कि तेजस्वी के अध्यक्ष बनने की खबरों पर तेज प्रताप ने जो बयान दिए हैं उससे भी ऐसा ही लग रहा है कि फिलहाल वह इससे खुश नहीं हैं। तेज प्रताप ने दावा किया कि हमारे पिता लालू यादव पहले से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने शुरू से ही संगठन को अच्छे तरीके से चलाया है। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि लालू यादव ही राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वही रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द