Badlapur Encounter: बंदूक क्या शोपीस के लिए है? कोई गोली चलाएगी तो क्या करेगी पुलिस, CM शिंदे बोले- इंक्वायरी तो होती रहेगी

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2024

बदलापुर एनकाउंटर को लेकर एकनाथ शिंदे ने विपक्षी की दोहरी नीति पर निशाना साधा है। सीएम शिंदे ने इंडिया टुडे के मुंबई कॉन्क्लेव में बदलापुर मुठभेड़ में पुलिस का बचाव करते एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बच्ची है उसकी उम्र कितनी चार साल है। आरोपी जिसने उसके साथ अत्याचार किया और उसकी चार बीवी है। उनमें से एक ने आकर एफआईआर किया जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। उसने उसे हैवान बताया। जिनकी बेटियां हैं उन माता-पिता पर क्या बीत रही है। शिंदे ने कहा कि उसकी हैवानियत देखो की बेटी की उम्र के लड़कियों के साथ ऐसा कर रहा था। अपनी बीवी के साथ भी अत्याचार कर रहा था। ऐसी परिस्थिति में उसे कोर्ट ला रहे थे। उसने पुलिस के ऊपर गोली चलाई। अगर पुलिस के ऊपर गोली चलाता है तो पुलिस क्या करेग, छोड़ देगी। 

इसे भी पढ़ें: Badlapur Encounter | 'मेरा बेटा सड़क पार करने से डरता था वो चलती गाड़ी से कैसे भागेगा'? एनकाउंटर में मारे गये आरोपी अक्षय शिंदे के परिवार ने उठाए सवाल

गौरतलब है कि  बंबई उच्च न्यायालय ने कहा कि आरोपी की मौत की जांच निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए। हाई कोर्ट ने कहा कि ने कहा कि आरोपी पर गोली चलाने से बचा जा सकता था और पुलिस ने पहले उसे काबू करने की कोशिश क्यों नहीं की। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने कहा कि यदि उसे पता चलता है कि जांच ठीक से नहीं की जा रही है तो वह उचित आदेश पारित करने के लिए बाध्य होगी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी की मौत की जांच निष्पक्ष और निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन के प्रधानमंत्री चेहरा: मंत्री विश्वनाथन

Nepal Glacier टूटने से Tibet सीमा पर मची भारी तबाही, China ने जारी किया आकलन

Mumbai में Auto Taxi चालकों को मराठी सीखने के लिए मिली 1 साल की राहत, टली कार्रवाई

Javelin Missile खरीदेगा भारत, US के साथ आधुनिक एंटी टैंक सिस्टम का हुआ समझौता